21 मार्च 2016 - 17:23
मीज़ाईल कार्यक्रम को लेकर अमरीका की ओर से दबाव अस्वीकार्य।

ईरानी संसद की विदेश नीति व राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख ने अमरीका को ईरानी राष्ट्र का दुश्मन बताया।

ईरानी संसद की विदेश नीति व राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख ने अमरीका को ईरानी राष्ट्र का दुश्मन बताया।
संवाददाता के अनुसार, अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने सोमवार को कहा कि वरिष्ठ नेता की ओर से अमरीका के भरोसेमंद न होने की की गयी समीक्षा, सटीक थी। बुरुजर्दी ने कहा कि अमरीकियों ने परमाणु सहमति के विषय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अनुमोदित की गयी सहमति पर भी अमल नहीं किया और वे ईरान के ख़िलाफ़ पाबंदियां हटने के मार्ग में रुकावट खड़ी कर रहे हैं। अमरीका का यह क़दम उन सभी सहमतियों के ख़िलाफ़ है जो उन्होंने की हैं।
अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने कहा कि ईरान के मीज़ाईल कार्यक्रम को लेकर अमरीका की ओर से अतार्किक दबाव अस्वीकार्य है और अमरीकी इस नीति के ज़रिए अपने हित साधना तथा ईरान को कमज़ोर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका अगर यह सोच रहा है कि ईरान के ख़िलाफ़ पाबंदियों या दूसरे हथकंडों से ईरान के साथ दूसरे समझौते करने या वरिष्ठ नेता के शब्दों में जेसीपीओए-1, 2, और 3 करने में सफल हो जाएगा तो यह उसका सपना है जो कभी पूरा न होगा।